न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित प्राथमिक विद्यालय जाजर चिंगरी के शिक्षक चंद्रशेखर जोशी को आज शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। चंद्रशेखर जोशी अपने नवाचारों के लिए प्रदेश भर में विशेष पहचान रखते हैं ।उन्होंने मिड डे मील को पौष्टिक बनाने के साथ ही बच्चों को मशरूम उत्पादन सहित विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा है, जिसका लाभ अभिभावक भी उठा रहे हैं। उनके इस मॉडल को देश के कई राज्यों ने लागू किया है। शिक्षक चंद्रशेखर जोशी को यह सम्मान मिलने पर जिले के शिक्षा अधिकारियों और तमाम शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!