न्यूज आईएन

खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेस वार्ता के मध्यम से खटीमा विधायक के कार्यकाल की नाकामियों पर प्रकाश डाला। ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधायक अपनी नाकामियों को छुपाने के लिऐ बार बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों की नकारात्मक छवि बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जानता के बीच न जाकर विधायक ने धरना प्रदर्शन को अपनी साप्ताहिक दिनचर्या मे शमिल कर धरना मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि विधायक ईमानदारी से अपने द्वारा चुनाव से पूर्व की गई घोषणा को पूरा करने मे नाकामयाब रहे हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष जीवन धामी , नगर महामंत्री मनोज वाधवा, जिला महामंत्री सतीश गोयल, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, बीजेपी नेता नवीन बोरा, चकरपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम भाट, किशोर जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!