न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अंग्रेज शिष्या कैथरीन मैरी हेडलमैन जिन्हें भारत में सरला बहन के नाम से जाना जाता है, के वस्त्र अब पिथौरागढ़ संग्रहालय की शोभा बढ़ाएंगे। उनकी शिष्या शारदा विदुषी ने आज संग्रहालय को उनके कपड़े और उनका चित्र प्रदान किया। डॉ. कच्चाहारी ने इस अवसर पर कहा कि सरला बहन के कपड़ों से लोगों को इतिहास की जानकारी मिलेगी। शिक्षाविद डॉ. अशोक पंत ने शारदा विदुषी के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर युवा साहित्यकार ललित शौर्य, समाजसेवी शीला नागी और संग्रहालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!