मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहीं यह बात

न्यूज आई एन
खटीमा। गैरसेंड विधान सभा में हुए मानसून सत्र से लौटने के बाद क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी ने खटीमा में मीडिया से बातचीत में विधानसभा में उठाए विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। जिसमें खटीमा में आई बाढ़ आपदा, देश में हो रही बलात्कार आदि घटनाओं, भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दे शामिल रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि सरकार ने खटीमा में आई बाढ़ आपदा के लिए 10 करोड रुपए की आपदा राशि स्वीकृत की थी। लेकिन हजारों की संख्या में लोग इससे वंचित रह गए। हर रोज खटीमा तहसील में हजारों की संख्या में लोग नुकसान की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार को प्रति परिवार को ₹50 हजार की राहत राशि दी जानी चाहिए इसके अलावा व्यापारी और किसानों का भी आकलन कर नुकसान अनुसार मदद दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गौशाला बनाने के दौरान कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया गया था लेकिन सरकार ने लो-लैंड पर इसका निर्माण किया था। जो कि इस वर्ष बरसात की वजह से गौशाला भी डूब गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार गाय के नाम पर राजनीति कर रही है, लेकिन उसे सुरक्षित रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पा रही है। इसके साथ उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस दौरान नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, नगर महामंत्री राशिद अंसारी, पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र कन्याल, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज टम्टा, प्रदेश सचिव रेहान अंसारी, वीरेंद्र राज आदि थे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!