न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। न्याय पंचायत जाखपुरान और बालाकोट में लखपति दीदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। जाख समूह संगठन की अध्यक्ष आनंदी भट्ट ने समूह की समस्त महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नवीन चंद्र तिवारी, जिला थैमेटिक विशेषज्ञ राजेश सिंह बिष्ट, उप कार्यक्रम अधिकारी गोविंद बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी मनोहर चन्याल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक करन कोऑर्डिनेटर कमला पांडे आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!