न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। में विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को अपना 60 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता देवकीनंदन भट्ट ने हिंदू धर्म के पुरातन महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है। राष्ट्र सेविका रेखा जोशी ने अहिल्याबाई होलकर, मां दुर्गावती का जीवन परिचय दिया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश पांडे ने जिले में संगठन के इतिहास और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल विभिन्न धार्मिक संगठनों, पूर्व सैनिक संगठनों का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, विभाग संगठन मंत्री अंकुर, विश्व हिंदू परिषद के मुकेश भट्ट, करन बराल, बजरंग दल के ललित ऐरी, सूरज बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन विभाग मंत्री कैलाश जोशी ने किया।

error: Content is protected !!