एन आई एन

पिथौरागढ़ पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने झूलाघाट थाना अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह के साथ गौडीहाट गांव में रात्रि चौपाल लगाकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया। साथ ही ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। और साइबर अपराध, बाल अपराध आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बाद में उन्होंने झूलाघाट थाने का निरीक्षण किया और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना।

error: Content is protected !!