न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। विकासखंड की प्रभारी खंड विकास अधिकारी रही आशा मेहता को स्थाई खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया है। आशा मेहता लंबे समय से मूनाकोट विकासखंड में जिम्मेदारी संभाल रही थी। अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने विकासखंड में कई महत्वपूर्ण कार्य किये। महिला स्वावलंबन में उनके कार्य बेहतरीन रहे हैं। सरकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों में भी उनकी छवि काफी अच्छी मानी जाती है। तमाम पंचायत प्रतिनिधियों में उन्हें स्थाई खंड विकास अधिकारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!