न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। ऐंचोली में चल रहे युवा महोत्सव में शुक्रवार को बाल साहित्य की पुस्तक वितरित की गई। युवा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। महोत्सव के अध्यक्ष अंकित ज्याला ने बताया कि प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में इंजीनियर ललित शौर्य द्वारा लिखी गई पुस्तक दी जा रही है। मोबाइल नहीं पुस्तक दो अभियान के तहत पुस्तकें बांटी गई है। कार्यक्रम का संचालन विक्की मेहता ने किया। इंजीनियर शौर्य ने महोत्सव के अध्यक्ष अंकित ज्याला, सांस्कृतिक अध्यक्ष चित्रा जोशी का आभार जताया।

error: Content is protected !!