न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नेशनल स्पेस डे पर सोर वैली पब्लिक स्कूल में चंद्रयान 3 के मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नेशनल स्पेस डे पर सीबीएसई द्वारा दिए गए विषय चंद्रयान-3 पर 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्रियाकलाप किये। जिसके अंतर्गत चंद्रयान-3 का लॉन्च तथा चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग को समझने के लिए विभिन्न प्रकार के मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की निदेशक डॉक्टर उमा पाठक ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल और चार्ट की सराहना की और कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना बढ़ाने में मददगार होती है।

error: Content is protected !!