न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। डीडीहाट लाकअप में तैनात कांस्टेबल 34 वर्षीय प्रभु दयाल कुनियाल की लॉकअप की सीढ़ियों से गिर जाने से मौत हो गई। प्रभु दयाल वर्ष 2012 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। कुछ समय पूर्व वह बागेश्वर से स्थानांतरित होकर पिथौरागढ़ आए थे। सीढियों से गिरने के बाद पुलिसकर्मी उन्हे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक जवान चमोली जनपद का रहने वाला है। जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद शव को चमोली भेजा जाएगा जहां पुलिस सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि होगी। उनके निधन पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली निरीक्षक एनसी जखमोला ने गहरा दुख जताया है।

error: Content is protected !!