न्यूज आईएन

खटीमा। क्षेत्र के तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने की। बैठक में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जल भराव, रास्ता संबंधी विवाद, आधार कार्ड तथा आपदा राहत राशि आदि विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। वहीं अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया तथा शेष समस्याओं के निस्तारण को लेकर एसडीएम द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को दर्ज कराया, जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्य करने के लिए निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार हिमांशु जोशी, बीडीओ एनसी उपाध्याय, शिक्षा विभाग से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुदर्शन गहतोड़ी, मंडी समिति से मनमोहन माहरा, गन्ना विकास निरीक्षक कुमारी खनिका पाल, पेयजल निगम से कल्पना उपाध्याय, मत्स्य निरीक्षक अमित कुमार कुशवाहा, सिंचाई विभाग से राम प्रसाद, उद्यान विभाग से सहायक विकास अधिकारी यामिनी सनवाल तथा पशुपालन विभाग से वैक्सीनेटर कृष्ण कुमार ओझा आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!