न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के तहत पांच नाली भूमि पर अवैध तरीके से की गई भांग की खेती को नष्ट किया। थाना प्रभारी डीडीहाट एसआई सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाख धौलेत में भांग की खेती को नष्ट किया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।

error: Content is protected !!