न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में सोमवार को फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। विधायक मयूख महर ने कहा कि ऋषेंद्र का पंजाब प्रभारी बनना यह दर्शाता है कि नेतृत्व कार्यकर्ताओं पर पूरी नजर बनाए हुए हैं उन्होंने कहा सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है कड़ी मेहनत से ही बड़े मुकाम हासिल हो सकते हैं। जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी ने कहा कि उन्हें पंजाब प्रांत का प्रभारी बनाया जाना सीमांत जिले के लिए गौरव की बात है। दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी और पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी सक्रियता को सराहा है। राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी ऋषेद्र महर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर त्रिलोक महर पद्मा विष्ट संतोष बिष्ट केदार सेठी करण सिंह कुंडल महर दीपक लुंठी, प्रदीप महर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!