न्यूज़ आईएन

खटीमा। खटीमा पुलिस ने जन जागरूकता अभियान चलाकर केंद्र सरकार की ओर से लागू किए नए आपराधिक कानूनों को लेकर क्षेत्र की जनता को जानकारी दी। कोतवाल मनोहर सिंह दसोनी ने एक जुलाई से लागू हुए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बताया। साथ ही महिला व बाल सुरक्षा, चोरी, मॉब लिंचिंग, मारपीट, चेन स्नेचिंग को लेकर बने कानून व उनमें हुए बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने ई-एफआईआर और जीरो एफआईआर के संबंध में भी जानकारी दी। वहीं मौजूद लोगों ने भी इस संबंध में अपने-अपने विचार पुलिस अधिकारियों के सामने रखे। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार सहित कई पुलिस जवान और क्षेत्र की जनता मौजूद रही। इधर झनकईया थाने में भी नए आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के व्यक्ति, समाज सेवी, महिलाओं को तीनों नए आपराधिक क़ानूनों की जानकारी दी गई।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!