न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस टीम ने जिले भर में अभियान चलाकर दो नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा। इस दौरान छह वाहन सीज किए गए। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले सात वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शराब के नशे में वाहन चलाने और लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 92 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष थल मदन सिंह बिष्ट और थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल आर्या ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले सूरज कुमार निवासी शिव मंदिर वार्ड डीडीहाट और विनोद कुमार निवासी भाटकोट को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया गया। एसपी रेखा यादव का कहना है कि अराजकतत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

error: Content is protected !!