
एन आई एन
पिथौरागढ़। गणाई गंगोलीली कस्बे में आज लगभग पौने दो घंटे तक जाम लगा रहा। गणाई गंगोली स्टेट बैंक से मुख्य बाजार और कूना बाजार तक सैकड़ो वाहन जाम में फंस गए। 11:20 बजे लगा जाम अपराह्न 1:00 बजे दो होमगार्ड पुलिस जवान और व्यापारियों के सहयोग से खुल पाया। जाम में फंस जाने से हल्द्वानी अल्मोड़ा को जा रहे हैं यात्री फंसे रहे। कई यात्रियों की ट्रेन जाम के चलते छूट गई। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि गणाई गंगोली में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों ने इसका ठोस समाधान किए जाने की मांग की है।