एन आई एन

चंपावत। नशा उन्मूलन अभियान में पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। बनबसा पुलिस एसओजी की संयुक्त टीम ने धनुष पुल के निकट प्रकाश सिंह साउद और सागर सिंह साउद निवासी नेपाल को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लिए जाने पर प्रकाश सिंह से 16 ग्राम और सागर सिंह से 15.65 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलबर सिंह भंडारी अपर उप निरीक्षक लक्ष्मण चंद हेड कांस्टेबल गणेश बिष्ट हेड कांस्टेबल मतलूब खान कांस्टेबल नासिर कांस्टेबल उमेश राज कांस्टेबल सूरज कुमार कांस्टेबल कुलदीप सिंह कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल थे।

error: Content is protected !!