न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस टीम ने नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनस्यारी नासिर हुसैन ने छत्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कोतवाली डीडीहाट पुलिकके निरीक्षक विजेंद्र शाह के नेतृत्व में एसआई प्रियंका मौनी ने लोगों को बाल भिक्षावृत्ति, महिला अपराध, मानव तस्करी, साइबर क्राइम, बाल श्रम, महिला संबंधी कानून तथा उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप की जानकारी दी। थानाध्यक्ष झूलाघाट सुरेश कम्बोज और चंदन सिंह ने लोगों को नये कानूनों की जानकारी दी।

error: Content is protected !!