न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। मदकोट क्षेत्र के ओखली गांव निवासी पूर्व सैनिक नारायण सिंह कालाकोटी का निधन हो गया। मदकोट में गोरी और मंदाकिनी नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गुमान सिंह चिराल मोहन चुलकोटिया मनोहर सिंह धामी हयात सिंह फर्स्वान आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र और तिरंगा अर्पित किया। उनके निधन पर जिला पूर्व सैनिक संगठन ने भी गहरा दुख जताया है।

error: Content is protected !!