न्यूज आई एन

खटीमा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरिया मझोला में शिवालिक बाल विज्ञान फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय विज्ञान ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10वी के 100 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें ज्यादातर बच्चे थारू बहुल सेवित क्षेत्र से आते हैं। वर्कशॉप में छात्रों को विज्ञान में गहराई से समझाने का मौका दिया। संस्था द्वारा विज्ञान के चौदह प्रयोग छात्रों के बीच करवाए गए, साथ ही संस्था सचिव विनय जोशी द्वारा 9वी और 10वी के छात्रों के साथ वार्ता के दौरान विज्ञान की विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में बताया। जिसमे मुख्य राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान महोत्सव और विज्ञान संगोष्ठी थी। वैज्ञानिक प्रयोगों को डेमोंस्ट्रेशन्स तथा व्याख्यानों का सम्पन्न किया गया। इसमें बच्चों द्वारा महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर चर्चा सत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। विद्यालय प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप पाण्डेय द्वारा समाज में विज्ञान की जरूरतों पर बात रखते हुए संस्था का आभार किया गया। इस दौरान शिवालिक बाल विज्ञान फाउंडेशन के सलाहकार निर्मल न्योलिया, निर्देशक सत्यम चौरसिया, सचिव विनय जोशी, हर्षित समंत, सुमित पाण्डेय, विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सरस्वती पाल, तारावती, सादो सिंह, मनोज चनियाल, ललित मोहन कापड़ी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय खटीमा।

error: Content is protected !!