न्यूज़ आई एन

चंपावत। जिले के चल्थी क्षेत्र में बहने वाली लधिया नदी में एक 17 वर्षीय किशोर दीपक सिंह बोरा डूब गया। अस्पताल ले जाए जाने तक उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार दीपक गुजरात के होटल में काम करता है वह अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था नहाने के दौरान युवक बह गया। भाई और अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दीपक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतक के गांव सिन्याड़ी में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!