न्यूज़ आई एन

चंपावत। नेपाल से लगे तल्ला देश क्षेत्र के एक युवक ने शुक्रवार की सुबह चंपावत के एक होटल की छत से कूद मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार दूर दुबड निवासी विजय सिंह दुबई के होटल में काम करता था वह दुबई से वापस लौटकर 14 मार्च को चंपावत के एक होटल में रुका था। 15 मार्च को उसे गांव जाना था। शुक्रवार की सुबह लगभग 4:00 बजे उसने होटल से छलांग मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। बताया गया की विजय के दो भाई और दो बहने हैं इस घटना की जानकारी मिलती ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को घर भिजवा दिया है।

error: Content is protected !!