
एन आई एन
पिथौरागढ़। कृषि विज्ञान केंद्र गैना, पशु पालन विभाग, और वन विभाग के अधिकारियों ने आज भड़कटिया गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसानों, और पूर्व सैनिकों को विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ ही कृषि की नवीनतम तकनीक से अवगत कराया गया। किसानों को मृदा परीक्षण के लाभ भी बताए गए। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के ब्लॉक प्रतिनिधि बीसी जोशी उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।