न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। साइबर ठग अब सरकारी योजनाओं के जरिए भी लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले की एक महिला को महिला पोषण का भुगतान करने के नाम पर ₹100000 का चूना लगा दिया गया। खुद को महिला चिकित्सालय का कर्मचारी बता कर ठगों ने महिला के बैंक खाते, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी ली और खाते से एक लाख की धनराशि उडा ली। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर गठित टीम के प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह ने साइबर सेल की मदद से ठगी करने वाले पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला सहित दो व्यक्तियों का पता लगा लिया। दोनों को 41 को सीआरपीसी का नोटिस दे दिया गया है।

error: Content is protected !!