न्यूज़ आई एन

दार्चूला। नेपाल के दार्चूला जिले की जिला जेल से फरार एक कैदी ने भारत नेपाल के बीच सीमा बनाने वाली काली नदी में कूद मार दी। वह तैर कर भारत पहुंच गया। सीमा पर तैनात भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने कैदी को पड़कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार महाकाली नगर पालिका का 23 वर्षीय उमेश कुमार जेल से भाग गया उसे नियंत्रित करने में पुलिस का एक जवान सोहन चौधरी चट्टान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कैदी को नेपाल पुलिस अपने साथ वापस ले गई है।

error: Content is protected !!