न्यूज आईं एन

पिथौरागढ़। अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे पिथौरागढ़ के तीन युवाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा लखीमपुर खीरी के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नगर के पांच युवक शनिवार को अयोध्या दर्शनों के लिए निकले थे। रविवार की सुबह लगभग 4:30 बजे लखीमपुर खीरी के मैलानी नामक स्थान पर एक ट्रैक्टर ट्राली से युवाओं की एसयूवी कार भिड गई। इस घटना में 42 वर्षीय चंचल सिंह निवासी पीपली हाल निवासी बिण, 28 वर्षीय कुंदन सौन निवासी बिण और 22 वर्षीय प्रतीक शर्मा निवासी जाखनी की मौके पर ही मौत हो गई। दु चंचल सिंह बिण में प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। कुंडल सौन मर्चेंट नेवी में तैनात है और प्रतीक शर्मा पढ़ाई कर रहे है दुर्घटना में नरेंद्र धामी निवास पीपली हाल निवासी बिण और अनिकेत बोरा निवासी बिण घायल हो गए। घायलों को लखीमपुर खीरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और मित्र लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों के शोक में बिण में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान आज बंद रखे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!