न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। चीन व पाकिस्तान के साथ युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले मूनाकोट के बरतियाकोट निवासी 88 वर्षीय भरत चंद का कल शाम निधन हो गया है। बुधवार को झूलाघाट में महाकाली नदी के तट पर उनके पुत्र पूर्व प्रधान जीवन चंद्र ने चिता को मुखाग्नि दी। भरत चंद ने 1962 के भारत चीन युद्ध के दौरान नेफा व अखनूर सेक्टर में दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य गगन बहादुर चंद, सूबेदार जगदीश चंद्र, हवलदार भूपाल चंद, शमशेर चंद अंत्येष्टि में शामिल हुए। उनके निधन पर पूर्व सैनिकों ने शोक जताते हुए मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

error: Content is protected !!