न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। विकासखंड बिण के राजकीय जूनियर हाई स्कूल बुंगा में कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा अर्चना कोहली इंस्पायर अवार्ड के लिए चुनी गई है। उनकी इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला, उप शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश उप्रेती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मीना देवी ने छात्रा को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। प्रधानाध्यापिका जानकी पांडे ने इसे विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। अर्चना की मार्गदर्शक शिक्षिका दीक्षा पाठक ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से तीन प्रोजेक्ट भेजे गए थे जिनमें अर्चना का प्रोजेक्ट चयनित हुआ है।

error: Content is protected !!