न्यूज़ आई एन
चंपावत। कुमाऊं मंडल के टनकपुर भ्रमण पर पहुंचे केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2217 करोड़ की कुल 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2024 समाप्ति तक विश्व स्तरीय सड़कों में शामिल हो जाएगा। चंपावत के गुरु गोरखनाथ धाम में रोपवे का निर्माण किया जाएगा। पिथौरागढ़ जिले के भी तीन रोपए को 59 योजनाओं में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय सड़क निधि से उत्तराखंड को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। राज्य के विभिन्न सड़क मार्गों के लिए वन भूमि स्वीकृत होते ही 10 हजार करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी। राज्य में 16 हजार 500 करोड़ रुपए की लागत से 60 रोपवे बनाए जा रहे हैं। राज्य में पर्वतमाला योजना प्रारंभ की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा, मुख्य अभियंता सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय डीके शर्मा समेत स्थानीय नेता, प्रशासनिक अ​धिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!