न्यूज़ आई एन

चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर टनकपुर पुलिस ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने भारत नेपाल के बीच आवागमन करने वाले लोगों को मानव तस्करी घरेलू हिंसा बच्चों महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध और उनसे बचाव की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को साइबर अपराध और उनसे बचाव के बारे में भी बताया गया। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खडायत ने पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी लोगों को दी।

error: Content is protected !!