न्यूज इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका ने रामलीला मैदान में देर सांय दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मैदान में 5100 दिये जलाए गये। मंच पर युवाओं ने नृत्य कर अपनी उल्लास को प्रदर्शित किया। मैदान में देर सांय तक भीड़ जमा रही। नगर के सिमलगैर बाजार के व्यापारियों ने देर सांय अपने प्रतिष्ठानों में दिये जलाये। दियों से श्रीराम लिखकर अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।

error: Content is protected !!