न्यूज़ इंडो नेपाल

दार्चुला। नेपाल के दार्चुला जिले की महाकाली नगर पालिका पांच में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। पुलिस कार्यालय के मुताबिक बस महेंद्र नगर की ओर जा रही थी। बस में सवाल 52 वर्षीय दिल बहादुर बम 54 बर्षीय परमानंद भट्ट को गंभीर चोट आई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 14 अन्य लोगों को भी काफी चोटे आई है। बस में सवार यात्री दार्चूला, बैतडी और कंचनपुर के रहने वाले हैं। बस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है।

error: Content is protected !!