एन आई एन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में 70वें खेलोत्सव का शुभारंभ हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव पांगती ने खेलों का शुभारंभ किया। जोहार क्लब अध्यक्ष केदार मर्तोलिया ने अतिथियों को जोहारी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। लक्ष्मण सिंह पांगती के संचालन में आज पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त नरेंद्र सिंह जंगपांगी, कर्नल मंगल सिंह सयाना, रिजर्व बैंक मुंबई के प्रबंधक प्रयाग सिंह रावत, हीरा सिंह, राम सिंह धर्मशक्तू, गोकर्ण मर्तोलिया, जीतू ज्येष्ठा, विक्रम पांगती, सुरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!