
एन आई एन
पिथौरागढ़। मिशन मर्यादा और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर आज जिले भर में 112 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंद सिंह अधिकारी की दुकान में 29 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के पकड़े गए। गोविंद सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं देवराड़ी पंत में संतोष राम को पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गंगोलीहाट में चारू उप्रेती को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में पकड़ा गया। नगर से लगे चंडाक क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चला रहे मुरादाबाद निवासी चौधरी यशदीप और विनोद कापड़ी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं।