न्यूज़ इंडो नेपाल

चंपावत। चंपावत जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढाबा में भगवान सिंह निवासी मंगललेख की दुकान से 34 पव्वे देशी शराब व 13 पव्वे अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!