न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि योजना मार्च अंत में समाप्त हो जाएगी। उन्होंने सभी कार्य मार्च से पहले करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन एवं अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि जनपद में कुल 779 योजनाएं हैं। इसमें 416 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। शेष 363 योजना के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन में अब तक कुल 120 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। इसमें से 114 करोड़ व्यय कर ली गई है।

error: Content is protected !!