न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। मानस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंत ने अपने लिवर प्रत्यारोपण के 15 वर्ष पूरे होने पर एक महत्वपूर्ण पुस्तक का प्रकाशन किया है, जिसका विमोचन 4 जनवरी को दून पुस्तकालय लैंसडाउन रोड में होगा। यह जानकारी देते हुए संस्थान के देवाशीष पंत ने बताया कि पुस्तक में लिवर प्रत्यारोपण के 15 वर्ष होने पर डॉक्टर अशोक पंत के अनुभव का संकलन किया गया है। पुस्तक का उद्देश्य लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना है। पुस्तक का विमोचन हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर हेमचंद्र पांडे करेंगे।

error: Content is protected !!