न्यूज़ इंडो नेपाल
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर ने कहा है कि भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा की हर महीने भाजपा के किसी न किसी राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर और अन्य नेताओं पर बलात्कार, महिला उत्पीड़न के आरोप लगते ही रहते हैं, पर भाजपा सरकार उनको बचाने में लगी रहती है।चंपावत में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा एक बेटी को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार करने की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा दी है जो भाजपा का बिटियाओं के प्रति मानसिकता को दिखा रहा है।