एन आई एन,

खटीमा। बजट सत्र के दूसरे दिन खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी ने खटीमा क्षेत्र के बग्घा चौहान गांव को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ग्रामीण लंबे समय से राजस्व ग्राम की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। राजस्व ग्राम घोषित होने से इस गांव के लोगों को तमाम योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। ग्रामीणों के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp