न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। अपर सचिव पर्यटन पूजा गर्ब्याल मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंची। नैनी सैनी एयरपोर्ट पर संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, तहसीलदार पिंकी आर्य ने उनका स्वागत किया। वह जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं का पता लगायेंगी और जिले में हो रहे पर्यटन कार्यों की जानकारी लेंगी। बुधवार को वह हेलीकॉप्टर से गूंजी जायेंगी और पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना होगी।

error: Content is protected !!