न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। झूलाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मजिरकांडा गांव के कोट निवासी नवीन कुमार की नाबालिग लड़की लापता हो गई है। नवीन कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। लड़की गांव में अपनी दादी लीला देवी के साथ रहती थी। पांच नवंबर को वह घर से लापता हो गई। लीला देवी की ओर से मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी गई है। थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि लड़की की खोजबीन शुरू कर दी गई है। ढूंढ खोज में सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।

error: Content is protected !!