न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में नगर के रामलीला मैदान में चल रहे बाल मेले में स्टाल लगाया गया है। स्टाल में लोगों को विधिक जानकारी देने के साथ ही सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तक का वितरण भी किया जा रहा है। स्टाल में बंदी गृह के बंदियों द्वारा बनाई गई सजावटी सामग्री, टोपियां और अन्य जरूरत का सामान आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

error: Content is protected !!