न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। अस्कोट में चल रहे मल्लिकार्जुन महोत्सव की अंतिम सांय लोक कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल ने बतौर विधायक प्रतिनिधि महोत्सव समिति को ₹200000 दिए जाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हाई कोर्ट के अधिवक्ता दीपक चुफाल भाजपा मूनाकोट मंडल अध्यक्ष संजीव जोशी मौजूद रहे। अंतिम शाम प्रकाश रावत एंड पार्टी भावना चंद स्नेहा बिष्ट भगवती दनपुरिया मलय आर्य कमल नयन के साथ स्थानीय कलाकार वीर सिंह के गीतों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे। महोत्सव के दौरान आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब डीडीहाट की टीम ने जीता। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंशु टम्टा, गौरव पाल अंकिता पाल अव्वल रहे।महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल सचिव मनोज लुंठी, गणेश भट्ट कोषाध्यक्ष वीर जंग पाल उपसचिव गौरव लुंठी, तनुजपाल विक्रम सिंह पाल होशियार सिंह पाल खड़क सिंह जयदेव रावत उमेश पुजारी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

error: Content is protected !!