न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। दीपावली के रोज घर लौट रहे सीलिंगिया निवासी प्रेमचंद के सिर में पत्थर मारने वाले आरोपी दिलीप चंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले में प्रेमचंद बुरी तरह घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल की पत्नी शकुंतला देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उप निरीक्षक सुरेश कंबोज ने मामले की जांच की और आरोपी दिलीप चंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 307, 504 और 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

error: Content is protected !!