न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन पिथौरागढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन बेरीनाग के पातालभुवनेश्वर में हुआ। इस दौरान योगेश भारती को पुन: निर्विरोध अध्यक्ष और चंद्रप्रकाश जोशी को महामंत्री चुना गया। संयुक्त सचिव धर्मेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत जोशी, संप्रेक्षक खगेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह तोमक्याल बनाए गए। प्रदेश प्रतिनिधि हेम पाठक, रमन पांगती, हरेंद्र धामी, चेतन पांडेय बनाए गए।

error: Content is protected !!