न्यूज़ इंडो नेपाल

चंपावत। टनकपुर खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में बिचई के समीप एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी में सवार दंपति बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 के माध्यम से दोनों को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कार्तिक ने जांच के बाद महिला भगवती बोहरा पत्नी खुशाल सिंह बोरा निवास नायक गोठ को मृत घोषित कर दिया। घायल खुशाल सिंह बोहरा का उपचार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!