न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। तीन दिवसीय गर्खा महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन गायिका श्वेता मेहरा ने मैं पहाड़न मेरा ठुमका पहाड़ी, डीडीहाट की छमला छ्योड़ी, दिल लिगै तूं चोरी चोरी आदि गीतों पर नृत्य कर खूब मनोरंजन किया। लोकगायक प्रहलाद मेहरा व इन्दर आर्या ने भी अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने महोत्सव के लिए चार लाख रुपये की सहयोग राशि दी। महोत्सव समिति अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल, संयोजक महिमन कन्याल व सह संयोजक देवराज कन्याल ने अतिथियों का स्वागत किया।

error: Content is protected !!