न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़ शराबी वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बेरीनाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने संजय कुमार को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। डीडीहाट क्षेत्र में उपनिरीक्षक बसंत पंत ने वाहन चालक घनश्याम दत्त भट्ट, गंगोलीहाटट थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपनिरीक्षक खीमराम ने भगवान सिंह को नशे में वाहन दौड़ाते हुए दबोचा। चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को सीज कर दिया गया है।यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जिले भर में 55 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा पिथौरागढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्नी के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले बिरजू कुमार निवासी सिनेमा लाइन को उप निरीक्षक प्रियंका मोनी ने गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने ढाबा संचालक राहुल कुंवर को 20 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!