न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आयोजित महिला रामलीला भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई। अंतिम दिन हनुमान के अयोध्या पहुंचने भरत को राम के आगमन की सूचना देने, अयोध्या वासियों द्वारा भगवान राम का स्वागत करने और राज्याभिषेक तक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों और सहयोग देने वालों को पारितोषिक वितरण के साथ रामलीला का समापन हुआ। अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती मौजूद रहे।

error: Content is protected !!